{"_id":"6ac557a65efe3e77b80d2022","slug":"vacant-posts-in-three-patwar-circles-of-alampur-public-facing-difficulties-kangra-news-c-399-dsl1017-534870-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आलमपुर के तीन पटवार सर्किलों में पद खाली, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आलमपुर के तीन पटवार सर्किलों में पद खाली, जनता परेशान
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। आलमपुर उपतहसील के तहत आने वाले 13 पटवार सर्किलों में से तीन सर्किल बिना पटवारियों के चल रहे हैं। सकोह, अंदराणा और पपलाह पटवार सर्किलों में नियमित पटवारी न होने से क्षेत्र की जनता को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन तीनों सर्किलों की व्यवस्था लंबे समय से उधार के पटवारियों के भरोसे चलाई जा रही है।
नियमित पटवारी न होने के कारण लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए दूसरे पटवार सर्किलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे भूमि संबंधी रिकॉर्ड, इंतकाल, जमाबंदी, निशानदेही और विभिन्न प्रमाणपत्रों से जुड़े आवश्यक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सर्किल स्तर पर काम न होने से ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों में भटकना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
राजस्व विभाग के अधिकांश कार्य सीधे पटवारी स्तर से जुड़े होते हैं। ऐसे में लंबे समय से पद रिक्त रहने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इन तीनों सर्किलों में जल्द से जल्द नियमित पटवारियों की तैनाती की जाए, ताकि लंबित राजस्व कार्य समय पर निपट सकें।
विज्ञापन
सकोह, अंदराणा और पपलाह पटवार सर्किल खाली हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। नए पटवारियों की तैनाती होने के बाद व्यवस्था पूरी तरह सुचारु हो जाएगी। -राजीव शर्मा, तहसीलदार