{"_id":"6240b003315ee067f03c99e0","slug":"urban-development-minister-in-action-mode-instructions-to-expedite-the-work-of-smart-city-kangra-news-sml40386366","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई ट्रिपल सी 15 अगस्त तक न बनी तो पीएम किसका करेंगे उद्घाटन: सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई ट्रिपल सी 15 अगस्त तक न बनी तो पीएम किसका करेंगे उद्घाटन: सुरेश
विज्ञापन
धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते शहरी विकास मंत्री सुरेश
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज मंत्री रविवार को एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से सवाल किया कि स्मार्ट सिटी धर्मशाला की परियोजना इंटेग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई ट्रिपल सी) का 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। मौजूदा समय में इस परियोजना का चौथा हिस्सा भी धरातल पर नहीं दिख रहा है। ऐसे में आई ट्रिपल सी का निर्माण नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री किस चीज का उद्घाटन करेंगे। वहीं, बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर भी उनके तेवर तल्ख दिखे।
भारद्वाज ने स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि अधिकारियों को कामों में तेजी लानी चाहिए, तभी केंद्र और राज्य सरकार से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए अनुदान राशि प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला शहर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी की लगभग 567 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मार्च तक स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के टेंडर अवार्ड कर दिए जाएं। इसके बाद किसी भी परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं की जाएगी। साथ ही परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर इन्हेें सितंबर माह से पहले पूरा किया जाए। वहीं, बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर तल्ख होते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर उन्हें दी जाए। ऐसे अधिकारियों को लेकर सख्त कदम उठाया जाएगा
इस अवसर पर स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ प्रदीप ठाकुर, नगर निगम के महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्वचंद गलोटिया, अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं धर्मशाला सुखदेव सिंह, स्मार्ट सिटी परियोजना के महाप्रबंधक संजीव सैणी, एचएल धीमान, पूजा काहलो, रवि भूषण, नीरज परमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
परियोजनाओं में लगेगा स्मार्ट सिटी का लोगो
मंत्री ने बताया कि आम जनता को धरातल पर स्मार्ट सिटी के किए गए कार्यों का पता चले, इसके लिए स्मार्ट सिटी अधिकारी धरातल पर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों में एक ऐसे लोगो का उपयोग किया जाए, जिससे लोगों को स्मार्ट सिटी के कार्यों का आसानी से पता चल सके।
काम लटकाने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करें
सुरेश भारद्वाज ने बताया कि कार्य लटकाने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। धर्मशाला राज्य के सबसे जीवंत शहर के रूप में उभरा है। यह हर साल न केवल देश, बल्कि विदेशों से भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इस शहर को विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए अधिक सुंदर व आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और स्थानीय लोगों को आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।