{"_id":"6ac1576341cd44c3e7005dc6","slug":"unemployed-bed-candidates-have-their-eyes-on-the-cabinet-meeting-kangra-news-c-95-1-ssml1021-259317-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कैबिनेट बैठक पर टिकी बीएड बेरोजगारों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कैबिनेट बैठक पर टिकी बीएड बेरोजगारों की नजर
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षित बीएड बेरोजगारों की निगाहें पांच अक्तूबर को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी हैं। बीएड बेरोजगार संघ ने सरकार से टीजीटी और स्कूल प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने और बैचवाइज भर्ती में तेजी लाने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश बीएड बेरोजगार संघ चंबा के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया है। अब सरकार को इस दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने पर संघ सरकार का आभार जताएगा, जबकि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
संघ के अनुसार सरकारी स्कूलों में टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल और स्कूल प्रवक्ताओं के कई पद लंबे समय से खाली हैं। प्रशिक्षित अभ्यर्थी नियमित भर्ती और बैचवाइज नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। संघ ने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे कई अभ्यर्थी 45 वर्ष की आयु के करीब पहुंच चुके हैं, जिससे उनके रोजगार के अवसर सीमित होते जा रहे हैं।
संघ ने सरकार से खाली पदों की भर्ती प्रक्रिया को समय सीमा के साथ आगे बढ़ाने और बैचवाइज नियुक्तियां जल्द शुरू करने की मांग की है।