फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Uncontrolled car fell into 25 feet deep gorge in Bani, one injured

Kangra News: बणी में अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक घायल

Sun, 26 Feb 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car fell into 25 feet deep gorge in Bani, one injured
बणी में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई ऑल्टो कार।
परागपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत बणी में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। एक युवक को गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि बाकी के दो युवक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

घायल की पहचान रणजीत धीमान (24) पुत्र प्रताप सिंह गांव पट्टे दी हट्टियां जवाली के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कार (एचपी 46-3421) में सवार होकर तीन युवक रक्कड़ की ओर जा रहे थे। बणी के समीप एक तीखे मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। कार खाई में जा गिरी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। गाड़ी में सवार युवकों को बाहर निकाला और गंभीर घायल युवक को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed