फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two dead in road accident in Indora

अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो प्रवासी मजदूरों की मौत

Sun, 22 Aug 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two dead in road accident in Indora
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना क्षेत्र डमटाल में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। यह हादसा नेशनल हाईवे डमटाल पर हुआ।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डमटाल के एएसआई शेर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत पठानकोट अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान मनिकेत पुत्र जगत राम गांव घरजारा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर पिछले पांच साल से भदरोया में काम के सिलसिले में रह रहे थे, जो आज किसी काम से डमटाल आए थे। वापस जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी डमटाल हरिश गुलेरिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed