फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Twelve students of Sleti school positive, all home isolated

स्लेटी स्कूल के 12 छात्रों सहित जिला में 87 मामले

Fri, 22 Oct 2021 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Twelve students of Sleti school positive, all home isolated
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सलेटी स्कूल के 12 विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य और शिक्षा महकमे की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 87 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सलेटी गांव की एक महिला भी शामिल है। वहीं 62 मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं नूरपुर के बतरान गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है।
विज्ञापन

उधर, हायर एजूकेशन कांगड़ा की डिप्टी डायरेक्टर रेखा कपूर ने बताया कि सलेटी स्कूल को बंद कर दिया गया है। जिन छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। वहीं स्कूल को सैनिटाइज कर सोमवार को खोल दिया जाएगा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है और मामले भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। ऐस में लोगों की लापरवाही फिर से भारी पड़ सकती है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सलेटी स्कूल की एक छात्रा की कोरोना संक्रमण के कारण हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन स्कूल के भी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ ग्रामीणों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस वजह से शिक्षा विभाग ने स्कूल को रविवार तक के लिए बंद कर दिया है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि इस समय जिला में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 547 पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। वहीं लोगों को इस समय ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में संक्रमण कुल मामले 50045 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 48379 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1115 संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान अस्पतालों या होम आइसोलेशन में मौत हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन पात्र व्यक्तिों ने अभी तक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे समय रहते टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed