{"_id":"674b1aab0d85f24d99053abe","slug":"truck-overturns-near-nakki-khad-pedestrian-injured-after-being-hit-kangra-news-c-95-1-kng1004-156516-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नक्की खड्ड के पास पलटा ट्रक, चपेट में आने से राहगीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नक्की खड्ड के पास पलटा ट्रक, चपेट में आने से राहगीर घायल
Sun, 01 Dec 2024 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत शनिवार सुबह नक्की खड्ड के समीप सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अपर छड़ोल निवासी रोहित शर्मा (40) पुत्र सुखदेव के रूप में हुई है।
रोहित शनिवार सुबह सैर के लिए निकला था। इस दौरान कलोहा से ढलियारा की तरफ जा रहा ट्रक आ नक्की खड्ड के समीप मोड़ पर पलट गया। इससे रोहित इसकी चपेट में आने से घाटल हो गया। पुलिस थाना रक्कड़ के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से रोहित को गंभीर चोटें आई। उसको टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी गई है। संवाद