फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Transport Corporation will run special buses on Diwali

Kangra News: दिवाली पर विशेष बसें चलाएगा परिवहन निगम

Wed, 08 Oct 2025 01:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will run special buses on Diwali
धर्मशाला। दिवाली और भैयादूज पर बाहरी राज्यों से अपने घर आने वाले लोगों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) विशेष बसें चलाएगा। निगम मांग के हिसाब से दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी-नालागढ़ से विशेष बसें चलाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। परिवहन निगम दिल्ली से जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों के लिए 19 अक्तूबर से साधारण और वोल्वो बसें चलाएगा। यह सुविधा दिवाली और भैयादूज तक रहेगी। वहीं, घरों से लौटने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। दिवाली पर बाहरी राज्यों में नौकरी और शिक्षा के लिए गए लोग वापस अपने घरों को लौटते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों से पालमपुर, बैजनाथ, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, जोगिंद्रनगर और पठानकोट के लिए विशेष बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे परिवहन निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी और लोगों को भी सुविधा मिलेगी। बरसात के मौसम में मंदी का दौर झेल रही परिवहन निगम की बसों में काफी भीड़ रहेगी। इससे परिवहन निगम को भी आर्थिक लाभ होगा। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी डिपुओं में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों की भी डयूटी लगाई जाएगी। हर आरएम अपने डिपो से मांग के हिसाब से बसों को भेजेगा।
विज्ञापन

दिवाली और भैयादूज के लिए एचआरटीसी की ओर से विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। मांग के हिसाब से बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। त्योहार के बाद भी मांग के मुताबिक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed