फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Transport Corporation will destroy 24 buses which have completed 15 years

Kangra News: 15 साल पूरी कर चुकीं 24 बसों को नष्ट करेगा परिवहन निगम

Sun, 17 Nov 2024 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 17 Nov 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will destroy 24 buses which have completed 15 years
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) मंडल धर्मशाला निर्धारित समयावधि पूरी कर चुकीं बसों को नष्ट करेगा। मंडल के अंतर्गत आने छह डिपो में 24 बसों को नष्ट करने के लिए निगम प्रबंधन ने चिह्नित कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बसों के संचालन के लिए 15 वर्ष निर्धारित है। 15 साल पूरे होने के बाद इन बसों को रूटों पर नहीं चलाया जा रहा है और बस डिपो के अड्डों पर खड़ी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडल धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले सात बस डिपो में 722 बसों का बेड़ा है। इनमें से 31 अक्तूबर 2024 तक छह डिपो के अंतर्गत 24 बसें 15 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। इनमें धर्मशाला और पालमपुर डिपो के तहत सात-सात, चंबा डिपो में चार, पठानकोट और जोगिंद्र नगर में एक-एक बस को नष्ट किया जाएगा। इसके अलावा जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप की चार बसों को भी नष्ट किया जाएगा। बैजनाथ और नगरोटा बगवां डिपो में कोई भी बस 15 साल पुरानी नहीं है।
विज्ञापन


बसों के हटाने से प्रभावित हो रहे रूट
केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार 15 वर्ष पूरी कर चुकी बसों को सड़कों से हटाने के निर्देशों के बाद निगम प्रबंधन ने यह प्रक्रिया शुरू की है। इसके बाद समयावधि पूरी कर चुकी कुछ बसों को रूटों पर नहीं भेजा जा रहा है। इस कारण रूट भी प्रभावित हो रहे हैं। इनमें जिला कांगड़ा के पालमपुर से जयसिंहपुर वाया धुपक्यारा रूट भी शामिल है। नियमित बस न चलने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस डिपो में हैं कितनी बसें
एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के अंतर्गत वर्तमान में चंबा डिपो से 53 बसों का संचालन हो रहा है। पालमपुर से 115, धर्मशाला से 130, पठानकोट से 112, जोगिंद्रनगर से 53, बैजनाथ से 69 और नगरोटा बगवां से 88 बसें विभिन्न रूट पर चल रही हैं।


एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के अंतर्गत वर्तमान में 722 बसों को संचालन विभिन्न डिपो के अंतर्गत किया जा रहा है। डिपो में 15 वर्ष का समय पूरी कर चुकी 24 बसों को नष्ट करने के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
-पंकज चड़्डा, डीएम, एचआरटीसी मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed