{"_id":"6202b05a65800b7b3043a09a","slug":"tourist-guide-murdered-in-ghurkadi-two-arrested-kangra-news-sml398996549","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुरकड़ी में सौतेले-चचेरे भाई पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुरकड़ी में सौतेले-चचेरे भाई पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
घुरकडी में घटनास्थल की जाँच करती पुलिस
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत घुरकड़ी में एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दो लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि घुरकड़ी के वार्ड नंबर-एक में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और आस-पड़ोस में पूछताछ की। पुलिस को मौके पर खून के धब्बे भी मिले। पूछताछ में पता चला कि टूरिस्ट गाइड का कार्य करने वाला सूरज (45) रात को शराब पीकर आया था और गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच उसके सौतेले भाई विजेंद्र (28) व मौसी के लड़के सचिन (31) के साथ उसकी हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में सूरज को गंभीर चोटें आईं। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इसी बीच सूरज की मौत की खबर गांव में फैल गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं घटनास्थल पर फोरेंसिक लैब धर्मशाला की टीम ने भी दौरा किया। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा और डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा भी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुष्टि करते हुए एसपी ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।