{"_id":"6a5cf93b9e94f840f909b6f8","slug":"today-events-in-the-city-kangra-news-c-95-1-ssml1021-245716-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिटी में आज खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिटी में आज खास
विज्ञापन
बैठक
सीपीआई - धर्मशाला में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से। इसमें दिल्ली में चल रहे अनशन के लिए समर्थन जुटाया जाएगा।
चुनाव - जिला परिषद कांगड़ा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर धर्मशाला में पूर्वाह्न 11 बजे से बैठक आयोजित होगी।
खुला दरबार
समस्याएं-शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे करेरी में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
धार्मिक
देवी भागवत कथा-सोल वनेहड़ पंचायत स्थित बुकां दी बां शिव शक्ति मंदिर में दोपहर दो बजे से ब्यास मधुकर श्रीमद्देवी भागवत कथा सुनाएंगे।
भागवत कथा-ज्वालामुखी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगी। कथावाचन आचार्य सुरेशानंद महाराज करेंगे।
शिव महापुराण-जमनेश्वर महादेव मंदिर खैरा में शिव पुराण कथा दोपहर बाद 3:45 बजे से। कथा वाचक अनिल शास्त्री शिव महिमा का बखान करेंगे।
काम की बात
सड़क मार्ग बंद-पीडब्ल्यूडी उपमंडल बालकरूपी की ओर से गंदड़ सियारा-कुडाना लिंक रोड पर सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते यह सड़क मार्ग 25 जुलाई तक वाहनों के लिए बंद रहेगा। वाहन चालक इस अवधि में खेरा-प्रागे दा गल्लू मार्ग और कुरु केलण-कोटलू सड़क मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।