फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Today 27 centers with the help of jammers

जैमरों के सहारे आज 27 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Today 27 centers with the help of jammers
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस महिला, पुरुष कांस्टेबल और चालकों के 293 पदों के लिए लिखित परीक्षा 27 मार्च को जिला भर में 27 परीक्षा केंद्रों में होगी। ये परीक्षा केंद्र बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा बगवां और धर्मशाला में बनाए गए हैं। दोपहर 12 से एक बजे तक होने वाली इस लिखित परीक्षा के दौरान हर परीक्षा हाल में जैमरों का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 440 कमरों में होने वाली इस लिखित परीक्षा के दौरान 27 राजपत्रित अधिकारी, 49 परीक्षा केंद्र अधीक्षक, 653 पर्यवेक्षक, 86 वीडियोग्राफर और 700 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और लॉगिन आईडी पर एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में पुरुष कांस्टेबल के 205, महिला कांस्टेबल की 68 और पुरुष चालक के 20 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान विभाग के पास 49,926 आवेदन पहुंचे थे। इनमें पुरुष कांस्टेबल के लिए 36,793, पुरुष चालक पद के लिए 1,377 और महिला कांस्टेबलों के 68 पदों के लिए जिला भर से 11,756 आवेदन पहुंचे थे। इसके बाद 24 नवंबर से 18 दिसंबर तक चले फिटनेस टेस्ट में कुल 20,104 अभ्यर्थियों ने पहला चरण पास कर लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश किया था। इनमें 16,698 पुरुष, 3223 महिला और 183 पुरुष चालक शामिल हैं।
विज्ञापन

ये चीजें लानी होंगी साथ
लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, कोई भी पहचान पत्र, क्लिप बोर्ड, ब्लू-ब्लैक बाल प्वाइंट पैन और फेस मास्क पहनना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगी प्रतिबंधित चीजें
अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में सैनिटाइजर बोतल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा हैंड बैग, बुक्स, मैग्जीन, सेल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ, ईयर फोन आदि लाने पर प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थी की ओर से लाई गई सामग्री की देखरेख का उत्तरदायित्व पुलिस विभाग का नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed