फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   to vote without any inducement

बिना किसी प्रलोभन के मतदान के लिए पूरी निगरानी रखें अधिकारी: अंकुश

Sat, 09 Oct 2021 08:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
to vote without any inducement
एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा निर्वाचन अधिकारी अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर की गई ब? - फोटो : Kangra
फतेहपुर (कांगड़ा)। निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अंकुश शर्मा ने फतेहपुर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों के साथ फतेहपुर में आवश्यक बैठक की। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी (तहसीलदार) हरीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रशासन चुनाव आयोग और लोगों के बीच सेतु की तरह कार्य करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य जहां चुनाव आयोग की ओर से समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाना है, वहीं इसके साथ मतदाताओं को बिना किसी भय से अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोगों को मतदान के दिन किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्याशियों की ओर से चुनाव के दौरान किए जाने वाले व्यय और मतदाताओं को उनके हक में वोट करने के लिए किसी भी प्रकार के प्रलोभन देने जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम के रूप में कार्य करने की अपील की, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed