फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three police districts have been formed in Kangra, but still the complainants are reaching Dharamshala with their complaints

Kangra News: कांगड़ा में पुलिस के बने तीन जिला, अभी भी शिकायत लेकर धर्मशाला पहुंच रहे फरियादी

Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three police districts have been formed in Kangra, but still the complainants are reaching Dharamshala with their complaints
धर्मशाला। प्रदेश के सबसे बड़ा जिला कांगड़ा में आपराधिक और नशे के मामलों पर नकेल कसने के लिए तीन पुलिस जिला बनाए गए हैं। जिला पुलिस कांगड़ा के अलावा नूरपुर और देहरा को पुलिस जिला बनाया है। इन दो पुलिस जिलों के गठन के बाद भी इन क्षेत्रों से फरियादी अभी भी कांगड़ा एसपी के पास ही फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। नूरपुर और देहरा के दूरदराज क्षेत्रों से शिकायतकर्ता अपने दर्ज करवाए मामलों में उचित जांच की गुहार लेकर धर्मशाला पहुंच रहे हैं लेकिन धर्मशाला पहुंचने पर उनको नूरपुर और देहरा में भी एसपी होने की जानकारी मिलने पर परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसा ही मामला देहरा जिला पुलिस के तहत लगडू क्षेत्र का भी है। इस क्षेत्र में युवक को जनवरी माह में समारोह के दौरान कुछ युवकों ने मारपीट की थी और उसके सिर पर किसी चीज से वार कर गंभीर घायल कर दिया था। इसी मामले में आरोपियों पर उचित कार्रवाई को लेकर युवक के पिता धर्मशाला एसपी ऑफिस में पहुंच गए। शिकायतकर्ता का कहना था कि वे सुबह घर से निकलकर धर्मशाला पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके मामले में कार्रवाई देहरा एसपी ऑफिस के माध्यम से होनी है।
विज्ञापन

इसी तरह नूरपुर पुलिस जिला से भी कुछेक मामलों में शिकायतकर्ता धर्मशाला एसपी ऑफिस पहुंच रहे हैं। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि देहरा और नूरपुर जिला पुलिस के पास दर्ज मामलों में कुछ शिकायतकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर ऑफिस में पहुंच रहे हैं। ऐसे फरियादियों को पूरी बात समझाई जा रही है और उनकी शिकायतों को संबंधित पुलिस जिला के अधिकारियों को फॉरवर्ड भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed