फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three grand entrance gates to be built in Jwalamukhi; Rs 100 crore sanctioned for bus stand: Sanjay

ज्वालामुखी में बनेंगे तीन भव्य प्रवेश द्वार, बस अड्डे के लिए 100 करोड़ स्वीकृत : संजय

Mon, 26 Oct 2026 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 26 Oct 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
Three grand entrance gates to be built in Jwalamukhi; Rs 100 crore sanctioned for bus stand: Sanjay
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधायक संजय रतन ने कहा कि शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तीन प्रमुख मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। प्रत्येक द्वार पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बस अड्डे के नवनिर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत होने का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के तहत शहर के विकास की दिशा में जल्द काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने बताया कि शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर आधुनिक तकनीक से युक्त आकर्षक द्वार बनाए जाएंगे। इन्हें रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा और आसपास के क्षेत्रों में भी प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईमास्ट लाइटें लगने से ये द्वार रात के समय दूर से नजर आएंगे। इसका उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ श्रद्धालुओं को शक्तिपीठ की धार्मिक पहचान का अहसास करवाना है।

विधायक के अनुसार बस अड्डे के नवनिर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं और इसकी किस्त भी आ गई है। प्रस्तावित योजना में बहुमंजिला वाहन पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। इससे शहर में पार्किंग की समस्या कम करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

मास्टर प्लान के तहत नई सड़कों के निर्माण और पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार की भी योजना है। टेढ़ा मंदिर, भैरव बाबा मंदिर और तारा देवी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को परिक्रमा मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव है। यह मार्ग अर्जुन नागा मंदिर और अंबिकेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए सुरानी तक जाएगा। विधायक ने कहा कि इससे ज्वालामुखी से सुरानी तक आवागमन सुविधाजनक होगा और लोगों के समय व धन की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed