फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three employees, including SDM Nurpur,, kangra news

दो दिन के लिए बंद किया एसडीएम नूरपुर कार्यालय

Mon, 05 Apr 2021 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Three employees, including SDM Nurpur,, kangra news
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर समेत कार्यालय के तीन अन्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिलहाल एसडीएम कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब यह दफ्तर वीरवार को खुलेगा। एसडीएम ने इसकी पुष्टि की है। एसडीएम होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि शनिवार को एसडीएम के अलावा उनके कार्यालय के एक अन्य कर्मचारी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन सोमवार को इसी दफ्तर के दो अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद एसडीएम ने आगामी दो दिनों के लिए कार्यालय बंद करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने लोगों से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सावधानी से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने और हाथों को सैनिटाइज करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed