{"_id":"69fe2cb2ea4f80c7650862c2","slug":"this-time-everyone-from-33-years-old-to-79-years-old-jumped-into-the-electoral-battle-kangra-news-c-95-1-kng1046-233703-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इस बार 33 साल के युवा से लेकर 79 वर्षीय बुजुर्ग चुनावी रण में कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इस बार 33 साल के युवा से लेकर 79 वर्षीय बुजुर्ग चुनावी रण में कूदे
Sat, 09 May 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 09 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में इस बार युवा जोश और अनुभवी चेहरों का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। 33 साल के युवा प्रत्याशियों से लेकर 79 वर्षीय उम्मीदवार तक चुनावी मैदान में उतरकर यह साबित कर रहे हैं कि राजनीति में उम्र नहीं बल्कि जनता से जुड़ाव और सेवा का जज्बा मायने रखता है।
इस बार सबसे कम उम्र के उम्मीदवारों में 33 साल के सुमित और आशा हैं। आशा मैक्लोडगंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। सुमित को कांग्रेस ने सकोह वार्ड से टिकट थमाया है। वहीं, उम्रदराज उम्मीदवार की बात करें तो खनियारा वार्ड से आजाद प्रत्याशी प्रताप चंद हैं, वह 79 साल के हैं और अपने वार्ड की कमान संभालने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं।
इनके अलावा पूर्व महापौर नीनू शर्मा 51 वर्ष की हैं। वह कश्मीर हाउस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपनी चुनावी सक्रियता बनाए हुए हैं। उधर, पूर्व महापौर ओंकार नैहरिया 58 साल के अनुभव के साथ भागसूनाग वार्ड से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी रण में उतरे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला के इतिहास की पहली महापौर रहीं रजनी व्यास ने 57 साल की आयु में खनियारा वार्ड से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनावी ताल ठोकी है, जबकि पूर्व उपमहापौर रहीं तेजेंद्र कौर 49 साल की आयु में कोतवाली बाजार से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी समर में कूदी हैं।
इस बार 60 साल से अधिक उम्र के कई उम्मीदवार भी चुनावी प्रचार में उतरे हैं। इनमें श्यामनगर से कांग्रेस प्रत्याशी सुदेश कुमार 63 साल की आयु में मैदान में हैं, जबकि सिद्धबाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सुरेश कुमार 64 वर्ष के होने के बाद भी जज्बे के साथ चुनाव में उतरे हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि उम्र केवल संख्या है, चुनावी जोश और जनता से जुड़ाव सबसे अहम है।
धर्मशाला नगर निगम चुनाव में युवा ऊर्जा और अनुभवी नेतृत्व का यह मेल चुनावी मुकाबले को और अधिक रोचक बना रहा है।