फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thieves blew cash and clothes from home in Gadiyada Panchayat of Panchrukhi

Kangra: पंचरुखी की गदियाड़ा पंचायत में चोरों ने घर से उड़ाई नकदी-कपड़े

Mon, 29 Aug 2022 01:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 01:52 PM IST
सार

पंचरुखी के साथ लगती पंचायत गदियाड़ा के वार्ड बगेहड़ में शनिवार रात चोर एक घर की खिड़की की ग्रिल उखाड़ कर कपड़े और नकदी पर हाथ साफ कर गए। 

विज्ञापन
Thieves blew cash and clothes from home in Gadiyada Panchayat of Panchrukhi
बगेहड़ में चोरी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पंचरुखी के साथ लगती पंचायत गदियाड़ा के वार्ड बगेहड़ में शनिवार रात चोर एक घर की खिड़की की ग्रिल उखाड़ कर कपड़े और नकदी पर हाथ साफ कर गए। वारदात के बाद लोगों मे फिर से दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बगहेड़ गांव में प्रकाश चंद घर में अकेले रहते हैं। बेटा परिवार समेत दिल्ली में रहता है। बेटा दिल्ली में आईटीवीबी में तैनात है।

विज्ञापन


वह चार दिन पहले ही छुट्टी काटकर गया है। चोरों ने शनिवार रात प्रकाश चंद के कमरे की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अलमारी के ताले तोड़े और वहां से कपडे़ तथा दस हजार रुपये चुरा लिए। यही नहीं, चोर घर से संदूक भी उठाकर ले गए थे, जो खेतों में मिला। घर के मालिक को चोरी की घटना का सुबह ही पता चला। वार्ड पंच सोनी देवी ने बताया कि चोरी की सूचना पुुलिस को दे दी है। उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed