फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   thieft case

दंपती ने बच्चे की बीमारी का हवाला देकर बेचे चोरी के गहने

Mon, 25 Apr 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
thieft case
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत सिद्धबाड़ी से एक मकान से चार लाख रुपये के गहने चोरी करने वाले दंपती ने इनको बेचने के लिए अपने बच्चे की बीमार का हवाला दिया था। चंडीगढ़ में एक सुनार को गहने बेचे थे। यह खुलासा दंपती ने पुलिस पूछताछ में किया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत सिद्धबाड़ी में एक घर से करीब चार लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में मामला पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज था। पुलिस ने चोरी के आरोप में अजय कुमार निवासी जवाली व उसकी पत्नी रजनी सहित जवाली के ही रहने वाले अंकुश को गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगाला, जिसमें चोरी के आरोप में इनकी संलिप्तता देखी गई। आरोपियों को शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त पर चंडीगढ़ में एक सुनार की दुकान से गहनों को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को रिमांड खत्म होने पर सोमवार को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed