फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There will be a big political earthquake in Himachal soon: Trilok

हिमाचल में जल्द होगा एक बड़ा राजनीतिक भूकंप : त्रिलोक

Mon, 04 Dec 2023 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
There will be a big political earthquake in Himachal soon: Trilok
पालमपुर में त्रिलोक कपूर व  लोगों को लड्डू खिलाते भाजपा कार्यकर्ता
पालमपुर (कांगड़ा)। देश के तीन राज्यों में भाजपा को मिली भारी जीत से उत्साहित अब प्रदेश भाजपा ने हिमाचल में जल्द एक बड़ा राजनीति भूकंप की बात छेड़ दी है। भाजपा का कहना है कि प्रदेश में अब जल्द एक राजनीतिक भूकंप होगा। इससे कांग्रेस सरकार पता नहीं अपना एक साल भी पूरा कर पाएगी कि नहीं। प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा भाजपा में आने को तैयार बैठा है। इसका बड़ा कारण यह है कि उन्हें झूठी गारंटियों से बचना है तो भाजपा में आना ही होगा। इसके लिए भाजपा को लोटस आप्रेशन की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

इससे प्रदेश में जल्द सियासी घटनाक्रम घटने वाला है। पत्रकारों से बात करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार एक साल भी अपना पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत की खुशी है। इसका श्रेय केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी और संगठन के मुखिया जेपी नड्डा को जाता है। लेकिन उन्हें सबसे अधिक खुशी यह है कि हिमाचल में झूठी गारंटियों का तानाबाना बुनने वाले भूपेश बघेल अपने ही घर छतीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को बचा नहीं पाए। कहा कि उनकी इन झूठी गारंटियों को देख कर ही भाजपा विधायक पवन काजल और हर्ष महाजन कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। उन्हें पता था कि कांग्रेस की यह जो झूठी गारटिंयों की बात भूपेश बघेल कर रहे हैं, वह कभी पूरी नहीं हो सकती है। इससे वह भाजपा में आ गए थे, जबकि अब कांग्रेस का इन झूठी गारंटियों से बचने के लिए बड़ा धड़ा भाजपा में शामिल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed