फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The winners of the competitions were honoured

Kangra News: स्पर्धाओं के विजेताओं को किया सम्मानित

Wed, 17 Sep 2025 02:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The winners of the competitions were honoured
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में बॉटनी, केमिस्ट्री और जूलॉजी विभागों की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय ईट राइट फॉर ए बेटर लाइफ रहा। प्रतिकूल मौसम के कारण कुछ कार्यक्रम जैसे हीमोग्लोबिन जांच शिविर एवं समापन समारोह बाद में संपन्न किए गए। उद्घाटन व्याख्यान डाॅ. कमाक्षी लुम्बा, एसोसिएट प्रोफेसर केमिस्ट्री ने सही भोजन करने का महत्व विषय पर दिया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, सुनिधि ने द्वितीय जबकि ईशा और इशिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें मानसी ने प्रथम, पलक ने द्वितीय और निहारिका गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस बीच क्विज प्रतियोगिता में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें वंशिका (बीएससी प्रथम वर्ष) ने प्रथम, वंशिका (बीएससी द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय तथा अभय गुलरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डाॅ. ऋचा शर्मा एएमओ आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र ढसोली भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed