फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The rain stopped but the troubles continued

कांगड़ा में बारिश थमी, लेकिन नहीं शुरू हुई बड़ा गांव व मियोट बस सेवा

Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The rain stopped but the troubles continued
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पिछले दो दिन से जारी बारिश का दौर वीरवार सुबह थम गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में दुश्वारियां कम नहीं हुई है। बरोट, बड़ा गांव व बरोट मियोट में लगातार तीसरे दिन भी बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। वहीं पैराग्लाइडिंग साइट बिलिंग और इंद्रुनाग में तीसरे दिन भी मानव परिंदे उड़ान नहीं भर पाए।
विज्ञापन

लगातार हिमपात होने से धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ से लद गई हैं। लेकिन, पर्यटन क्षेत्र धर्मकोट, मैक्लाडगंज, भागसूनाग, नड्डी में अभी पर्यटकों को बर्फबारी का नजारा देखने को नही मिल पाया है। बरोट और मुल्थान में 5 से 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ था। वहीं, वीरवार को सुबह बारिश थमने के साथ ही मौसम साफ हो गया। मौसम साफ होने से चंगर क्षेत्र के किसानों ने गेहूं की बिजाई करना शुरू दिया है। दो दिन से लगातार बारिश और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो गया था।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुशील कुुमार ने बताया कि कांगड़ा में लगातार दो दिन तक हुई बारिश गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। इसके अलावा चंगर क्षेत्र के लोग जमीन में नमी होने के चलते गेहूं और अन्य फसलों की बिजाई कर सकते है। उन्होंने कहा कि बारिश का यह दौर दो दिन और जारी रहता तो इससे फसलों को थोड़ा नुकसान होने की संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed