{"_id":"62c99efd5c691f654e4ed7de","slug":"the-plane-could-not-land-in-bad-weather-kangra-news-sml4146831107","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम ने रद्द की दिल्ली से गगल की विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम ने रद्द की दिल्ली से गगल की विमान सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम में लैंड नहीं कर पाया विमान
बारिश से कई जगह जनजीवन प्रभावित
आधा घंटा आसमान का चक्कर काटने के बाद दिल्ली लौटा स्पाइसजेट का विमान
एयर इंडिया की विमान सेवा भी दो घंटे देरी से हुई रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला/गगल (कांगड़ा)। जिले में शनिवार को हुई बारिश से कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित रहा। दिनभर बारिश जारी रहने से लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए। कई जगह घरों में पानी घुस गया । वहीं, दिल्ली से गगल की स्पाइसजेट विमान सेवा रद्द हो गई। दिल्ली से गगल एयरपोर्ट की विमान सेवा शनिवार दोपहर गगल एयरपोर्ट में आधा घंटा आसमान के चक्कर काटती रही, लेकिन खराब मौसम होने के कारण विमान गगल में लैंड नहीं कर सका और वापस दिल्ली चला गया।
वहीं, दोपहर 12:00 बजे गगल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की विमान सेवा को भी खराब मौसम के चलते दो घंटे देरी से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस कारण यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर बारिश के कारण नूरपूर-खज्जियां सड़क पर पेड़ गिर गया। हालांकि इससे यातायात जाम और किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण धान की रोपाई करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
-खराब मौसम के चलते दिल्ली से गगल आने वाला विमान लगभग आधा घंटा आसमान का चक्कर काटने के बाद बिना लैंड किए दिल्ली वापिस लौट गया। वहीं गगल से दिल्ली जाने वाला विमान भी दो घंटे देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। - गौरव कुमार, यातायात प्रभारी, गगल एयरपोर्ट
विज्ञापन
सुलयाली में 20 साल बाद तालाब भरने से लोगों के घरों में घुसा पानी
जसूर(कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र की सुलयाली पंचायत में बारिश के कारण वार्ड नंबर दो के तालाब में 20 साल बाद पानी भरने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते लोगों के घरों मे पानी घुस गया। वहीं लौहारपुरा पंचायत के वार्ड छह में एक मकान में पानी घुसने से रसोई में रखा सामान नष्ट हो गया। स्थानीय निवासी संतोष कुमार का कहना है कि घर में पानी घुसने की मुख्य वजह फिन्ना सिंह नहर की ओर से सेरवा, बलारा सड़क पर सड़क से चार-पांच फीट ऊंचा रैंप है। रैंप सड़क से ऊंचा होने की वजह से बारिश का पानी खेतों में से होता हुआ घर में घुस रहा है, इसकी शिकायत इन्होंने फिन्ना सिंह विभाग को की थी। आज दिन तक विभाग की ओर से इनकी सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि किसी ओर ने सुध ली गई है। उन्होंने प्रशासन और फिन्ना सिंह नहर विभाग से गुजारिश की है कि इस नहर को ठीक ढंग से बनाया जाए, ताकि घरों को नुक्सान न पहुंचे । वहीं, फिन्ना सिह नहर विभाग के एसडीओ रज्जाक मुहम्मद ने कहा कि हम जल्द ही इसको ठीक करवा देंगे।
भारी बारिश से दलदल बना ज्वालामुखी अस्पताल का रास्ता
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी का मार्ग शनिवार दोपहर बाद भारी वर्षा के चलते दलदल में बदल गया। इससे मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि यहां पर नए भवन का निर्माण हो रहा है और यहां वहां पर मिट्टी बिखरी पड़ी है जिस वजह से बारिश होने पर यहां माहौल दलदल सा हो जाता है। इस विषय में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र वर्मा से संपर्क करने पर पता चला कि स्थानीय समाज सेवक रामस्वरूप शास्त्री की ओर से ठेकेदार से आग्रह किया गया है कि इस मार्ग पर रेत और बजरी की डाल दी जाए ताकि रास्ता ठीक हो सके।
पीएचसी जसूर में घुसा बारिश
का पानी, मरीज हुए परेशान
अस्पताल की लैब और अन्य कमरों में भरा पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जसूर (कांगड़ा)। व्यापारिक कस्बे जसूर में बरसात की दूसरी बारिश ने पीएचसी को जलमग्न कर दिया। बारिश का पानी एनएच और फिर पीएचसी के बरामदे से होता हुआ अस्पताल प्रभारी के कमरे तक पहुंच गया। पीएचसी के कमरे के पूरी तरह से जलमग्न होने से इलाज करवाने आए मरीजों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।
वहीं, पीएचसी के बरामदे में लगभग दो फीट तक पानी भर गया। इलाज करवाने अस्पताल आए मरीज पानी को देखकर बाहर से ही लौट गए। पीएचसी के पिछले हिस्से में ब्लॉक समिति की बनी दुकानों के पानी का मुहाना पीएचसी के तरफ रखने से आए पानी के चलते पीएचसी की लैब, स्टोर रूम के अलावा अन्य कमरों में पानी घुस गया। पीएचसी प्रभारी डाक्टर डॉ. दिव्या ने कहा कि आरकेएस की मीटिंग में यह मसला पहले भी रखा गया था, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।
वार्ड मेंबर रवि नैय्यर ने बताया कि एनएच पर रैंप न होने के कारण पानी पीएचसी में जा रहा है। एनएच को इस संदर्भ में सूचित किया जा रहा है। रैंप बनाकर पानी को वहां जाने से रोका जाएगा।
वहीं, पंचायत प्रधान जसूर ज्योति देवी ने कहा कि पीएचसी की पिछली तरफ बनी ब्लॉक समिति की दुकानों के पीएचसी की तरफ बने पानी के बहाव को पिछली बरसात में बंद किया गया था। इस संदर्भ में ब्लॉक समिति अध्यक्ष से मिलकर समस्या का स्थायी हल ढूंढा जाएगा।