फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The parents complained to the collector about annual fees

डीसी के दर पहुंचा कांगड़ा के निजी स्कूल का फीस मामला

Wed, 03 Feb 2021 08:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
The parents complained to the collector about annual fees
धर्मशाला में घुरकड़ी निजी स्कूल की ओर से एनुअल फंड बसूलने रख़लाफ़ जिलाधीश कार्यालय में पहुंचे अ? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। उपमंडल कांगड़ा के घुरकड़ी स्थित एक निजी स्कूल में अभिभावकों से वार्षिक फीस वसूलने का मामला जिलाधीश कांगड़ा के दरबार पहुंच गया है। बुधवार को भारी संख्या में अभिभावकों ने जिलाधीश कार्यालय में शिरकत की और स्कूल के खिलाफ एक शिकायत पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान अभिभावकों ने आरोप जड़ा कि कोविड काल में जहां हर स्कूल केवल ट्यूशन फीस की ही वसूली कर रहा है, वहीं घुरकड़ी स्थित एक निजी स्कूल उनसे वार्षिक फीस की जबरन मांग कर रहा है। साथ ही फीस अदा न करने की सूरत में उनके बच्चों को स्कूल से निकालने की भी धमकी दे रहा है। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे इस स्कूल में कई वर्षों से पढ़ाई कर रहे हैं और हर वर्ष स्कूल को लाखों रुपये फीस के रूप में मुहैया करवाते हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन अब कोविड काल में प्रभावित हुए अभिभावकों से जबरन वार्षिक फीस को वसूल रहा है। वहीं, अब फीस न देने की सूरत में स्कूल ने एप के माध्यम से संबंधित बच्चों की पढ़ाई को बंद कर दिया है। अभिभावकों का कहना था कि ऑनलाइन पढ़ाई की एवज में स्कूल प्रबंधन को वे हर माह ट्यूशन फीस मुहैया करवाते हैं, लेकिन अब स्कूल प्रबंधन उनसे 6500 रुपये वार्षिक फीस की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन अभिभावकों के दो या इससे अधिक बच्चे इस स्कूल में पढ़ रहे हैं, उनके लिए यह फीस वहन करना काफी मुश्किल है। इसके अलावा इस स्कूल में दिहाड़ीदारों और किसानों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन कोविड काल में वार्षिक फीस देने में पूरी तरह से असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि पिछले महीने से स्कूल प्रशासन व्यक्तिगत रूप से फोन कर सभी अभिभावकों से वर्ष 2020-21 के वार्षिक शुल्क की मांग कर रहे हैं। साथ में चेतावनी दे रहे हैं कि अगर वे वार्षिक फीस जमा नहीं करवाते हैं तो उनके बच्चों को पेपर में नहीं बैठने देंगे। ऐसे में अभिभावकों को अब उनके बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्होंने जिलाधीश कांगड़ा से संबंधित स्कूल से बच्चों की वार्षिक फीस माफ करवाने की अपील की है। वहीं, इस संदर्भ में जिलाधीश कांगड़ा का कहना है कि उन्होंने संबंधित डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा और एसडीएम कांगड़ा से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि स्कूल पर किस तरह से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed