फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The courier company was preparing for the delivery, 4490 narcotic capsules recovered from the store

Chamba News: डिलीवरी की थी तैयारी कूरियर कंपनी, स्टोर से 4490 नशीले कैप्सूल बरामद

Sun, 03 Aug 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
The courier company was preparing for the delivery, 4490 narcotic capsules recovered from the store
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को साथ कूरियर डिलीवरी करने वाली कंपनी के स्टोर में 4490 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इन दवाइयों का न तो कोई बिल था और न ही डॉक्टर की पर्ची लगी थी। ऑनलाइन बिना पर्ची इन नशीली दवाइयों को मंगवाया गया था। इससे पहले कि ये कैप्सूल डिलीवर हो जाते, विभाग को इसकी सूचना मिली। दवा निरीक्षक और पुलिस टीम ने कंपनी के स्टोर में रेड कर इन कैप्सूलों को अपने कब्जे में लिया है। अब उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने ये कैप्सूल ऑनलाइन मंगवाए थे। इतना ही नहीं, बिना डॉक्टर की पर्ची ऑनलाइन नशीली दवाई बेचने वाली फार्मेसी कंपनी पर भी विभाग शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया है। इन दवाइयों को अब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इन कैप्सूलों की कीमत 46,000 रुपये आंकी गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इतनी अधिक मात्रा में नशीली दवाइयां नशे के लिए इस्तेमाल की नीयत से मंगवाई जा सकती हैं। ऐसे में विभाग इस मामले में गंभीरता से जांच कर रहा है। इससे पहले भी विभाग कुछ लोगों को ऑनलाइन नशीली दवाइयां मंगवाने के आरोप में बेनकाब कर चुका है। उसके बावजूद भी जो लोग इस कारगुजारी को बंद नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। विभाग के पास ऐसी सूचना है कि ऑनलाइन नशीले कैप्सूल मंगवाकर युवाओं को महंगे दाम पर बेचे जा रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस की मदद से कूरियर कंपनी के स्टोर में नशीले कैप्सूल पकड़े हैं। जिन लोगों ने ऑनलाइन ये कैप्सूल मंगवाए थे, उनकी पहचान की जा रही है। ऑनलाइन नशीली दवाई मंगवाकर युवाओं को बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निशांत सरीन, राज्य सहायक दवा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed