फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The country will see historic development in the next five years: Shanta

अगले पांच साल में देश का ऐतिहासिक विकास होगा : शांता

Tue, 04 Jun 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 04 Jun 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
The country will see historic development in the next five years: Shanta
पालमपुर(कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे है। यह देश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। अगले पांच साल में देश का ऐतिहासिक विकास होगा। साथ ही उन्होंने हिमाचल के चारों सीटें जीतने पर पार्टी और हिमाचल की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने भाजपा व नरेंद्र मोदी को वोट कर अपना फर्ज निभा दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने अपनी जीत हासिल करने के बाद उन्होंने पालमपुर यामिनी निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मुलाकात की। उनके साथ कांगड़ा-चंबा सीट के भाजपा प्रभारी विपिन सिंह परमार भी थे। शांता कुमार ने राजीव भारद्वाज को बड़ी जीत की बधाई दी। साथ ही उन्होंने विपिन सिंह परमार को इस सीट के प्रभारी होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विपिन सिंह परमार के बतौर प्रभारी कुशल नेतृत्व में भाजपा ने कांगड़ा-चंबा सीट से बड़ी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed