{"_id":"69d79c93c7d845f85606ced9","slug":"the-construction-of-the-chambi-double-lane-bridge-will-accelerate-kangra-news-c-95-1-kng1005-228730-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चंबी डबललेन पुल के निर्माण में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चंबी डबललेन पुल के निर्माण में आएगी तेजी
Thu, 09 Apr 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण के तहत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी में बन रहा डबललेन ब्रिज। संव
-हाई वोल्टेज लाइन शिफ्ट, पुल के दायरे में आ रही थी
-तीन पिलरों का रुका था काम, जल्द होंगे तैयार
-- -- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन पर शाहपुर के चंबी में डबललेन पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। पुल के दायरे में आ रही हाई ट्रांसमिशन लाइन को नए टावर पर बदल दिया गया है।
फोरलेन कंपनी ने बुधवार तक ट्रांसमिशन लाइन को बदलने का लक्ष्य रखा था। चंबी में फोरलेन पुल का काम डेढ़ साल से चल रहा था। ट्रांसमिशन लाइन पुल के पिलर के दायरे में आ रहा थी। इसके चलते तीन पिलरों का काम रुका हुआ था।
चार महीने से ट्रांसमिशन लाइन को बदलने का काम चला हुआ था। हालांकि निर्माणाधीन पुल की दोनों तरफ काम निरंतर जारी था। अब काम और रफ्तार पकड़ेगा। जल्द ही पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में घटनालू से लेकर मझग्रां तक काम पूरा हो चुका है। मझग्रां से लेकर 39 मील तक अंडरपास का काम जारी है। इसके बाद 39 मील से लेकर रैत तक भी फोरलेन का काम पूरा हो चुका है। पहाड़ा सारनू फोरलेन पुल भी बनकर तैयार है। चंबी में फोरलेन पुल का निर्माण हो रहा है। लदवाड़ा से लेकर रजोल तक भी काम पूरा हो चुका है। अब केवल मझग्रां से 39 मील और चंबी में पुल को छोड़ दिया जाए तो काम पूरा हो चुका है।