Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Congress is dreaming of a change in power with the help of foreign forces.

विदेशी ताकतों के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर

Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Congress is dreaming of a change in power with the help of foreign forces.
रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली को बताया फ्लॉप
विज्ञापन

कहा- खाली कुर्सियों ने खोली राहुल गांधी के जनाधार की पोल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की रैली और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनादेश का सम्मान करने के बजाय विदेशी ताकतों और बाहरी टूलकिट के सहारे देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर सत्ता परिवर्तन का सपना देख रहे हैं।
सुधीर शर्मा ने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चुनी है। इसके बावजूद कांग्रेस चुनावी नतीजों को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचे, तकनीक और वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। ऐसे में देश की प्रगति को रोकने के प्रयास सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर भी आपत्ति जताई। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाना बनाना कांग्रेस की वास्तविक राजनीतिक मंशा नहीं छिपा सकता। सुधीर शर्मा ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली को फ्लॉप करार देते हुए दावा किया कि कांग्रेस देशभर से पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को जुटाने के निर्देश देने के बावजूद अपेक्षित भीड़ नहीं जुटा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed