{"_id":"6a4d5ca1a159ecf52d0cc8e3","slug":"teachers-at-dhaliara-college-staged-a-protest-by-wearing-black-armbands-kangra-news-c-95-1-kng1037-243538-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ढलियारा कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ढलियारा कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध
Wed, 08 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में हिमाचल प्रदेश सरकार कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचपीसीटीए) की स्थानीय इकाई ने केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को एक गेट मीटिंग का आयोजन किया। दोपहर 12:30 बजे आयोजित हुई इस विशेष बैठक में कॉलेज के करीब 30 प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान शिक्षकों ने मुख्य रूप से विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) का समय पर आयोजन करने और करियर एडवांसमेंट योजना की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी करने की पुरजोर मांग उठाई। अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के अनुसार, यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन 6 जुलाई से शुरू होकर आगामी 11 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा। संवाद