फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Teacher union objected to taking examination twice from this session

शिक्षा बोर्ड के साल में दो बार परीक्षा लेने पर अध्यापक संघ ने किया एतराज

Sun, 10 Oct 2021 08:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Teacher union objected to taking examination twice from this session
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से इस सत्र से दो बार परीक्षाएं करवाने के निर्णय पर एतराज जताते हुए हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने इसे एक तरफा करार दिया है। संघ ने इस निर्णय को आगामी शिक्षा सत्र से लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान राकेश गौतम और मीडिया प्रभारी विजय धीमान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि अप्रैल से 31 मार्च तक चलने वाले शैक्षणिक सत्र में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताएं और परीक्षाओं का संचालन आदि गतिविधियों का कैलेंडर सत्र के शुरुआत में ही तैयार कर लिया जाता है। इसी आधार पर पाठ्यक्रम का बंटवारा किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब आधा सत्र निकल गया और एक बार निर्धारित परीक्षाएं भी हो गई हैं। ऐसे में अब नई परीक्षा प्रणाली को लागू करने से बेहतर परिणाम नहीं आएंगे। उन्होंने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मांग की है कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इस नई परीक्षा प्रणाली को मौजूदा सत्र के बजाय आगामी सत्र से लागू किया जाए। संघ ने शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली का जिक्र करते हुए बताया कि इस प्रकार के निर्णय लेने से पहले शिक्षक संगठनों की राय जानने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से समय- समय पर बैठकें बुलाई जाती थी, जबकि कुछ समय से ऐसा नहीं हो रहा है, जो कि गंभीरता से विचारणीय है। उन्होंने बोर्ड प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले शिक्षक संगठनों से भी विचार विमर्श किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed