{"_id":"67a7674e66987ff02009610e","slug":"tandem-flights-started-again-from-indrunag-site-after-20-days-kangra-news-c-95-1-kng1004-164730-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इंद्रूनाग साइट से 20 दिन बाद फिर शुरू हुईं टेंडम उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इंद्रूनाग साइट से 20 दिन बाद फिर शुरू हुईं टेंडम उड़ानें
विज्ञापन
इंद्रूनाग और नरवाना साइट से शनिवार को हुईं 10-10 पैराग्लाइडिंग उड़ानें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर 20 दिन बाद फिर से टेंडम उड़ानें शुरू हो गई हैं। 18 जनवरी को साइट पर हादसे के दौरान गुजरात की युवती की मौत के बाद से टेंडम उड़ानें बंद थी। वहीं, शनिवार को दोबारा से साइट पर सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद इसे फिर से शुरू किया गया। शनिवार को इंद्रूनाग और नरवाना साइट पर 10-10 उड़ानें हुई।
इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर 18 जनवरी शाम को हादसा हुआ था, जिसमें पायलट के साथ उड़ान भरने के दौरान युवती का संतुलन बिगड़ गया था और दोनों साथ लगती खाई में गिर गए थे। इस दौरान अहमदाबाद की भावेश्वर खुशी (19) पुत्री जिग्नेश निवासी नारनपुरा, की मौत हो गई थी, जबकि पायलट को चोटें आई थी। इस हादसे के बाद से इंद्रूनाग साइट में प्रशासन सहित जिला पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। अधिकारियों ने पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को साइट पर सुरक्षा बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे। दुर्घटना के कुछ दिनों के बाद पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की ओर से हवन-पूजा का भी आयोजन किया गया था। पांच फरवरी को एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट ने भी साइट का निरीक्षण कर सुरक्षा बिंदुओं की जांच करने के साथ ही टेंडम फ्लाइंग की थी। प्रशासन की ओर से टेंडम फ्लाइट शुरू करने के आदेश मिलने के बाद शनिवार को इन गतिविधियों को शुरू किया गया।
- पिछले माह साइट पर हुए हादसे के बाद से शनिवार को दोबारा से इंद्रूनाग साइट पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू हो गई हैं। सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए टेंडम फ्लाइट करवाई जा रही हैं।- ऋषि, पायलट इंद्रूनाग