फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   symptoms of TB disease were found in five in Garh

Kangra News: गढ़ में हुई 119 लोगों की स्क्रीनिंग, पांच में टीबी रोग के लक्षण मिले

Sun, 09 Feb 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Feb 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
symptoms of TB disease were found in five in Garh
सीएचसी गढ़ में पोर्टेबल एक्सरे मशीन से जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। -स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड भवारना के तहत सीएचसी गढ़ में शनिवार को टीबी जांच शिविर हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से 119 लोगों की जांच की। इनमें से पांच लोगों में टीबी रोग के लक्षण पाए गए। इनकी अब आगामी टीबी नेट जांच की जाएगी। टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों का उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को धर्मशाला के भागसूनाग टैक्सी स्टैंड में भी शिविर प्रस्तावित था, लेकिन टोंगलेन संस्था की एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि मशीन ठीक होते ही वहां शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग फरवरी माह में 50 स्थानों पर टीबी जांच शिविर आयोजित करेगा। विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने और सहयोग देने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed