{"_id":"b8bf66033026aaeb3ae4a44194718b64","slug":"sweets-distroyed-by-health-department-in-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदार मिठाइयां फिंकवाईं, सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदार मिठाइयां फिंकवाईं, सैंपल भरे
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से एक दिन पहले मंगलवार को स्वास्थ्य महकमे ने कई दुकानों में दबिश दी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कांगड़ा, गगल, रानीताल और देहरा में मिठाई की दुकानों में दबिश दी।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने 40 किलोग्राम रंगदार मिठाइयां फिंकवाईं। कई मिठाइयों के सैंपल भी भरे। इसके अलावा लोगों को भी विभागीय अधिकारियों ने मिलावटी मिठाइयों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि टीमों ने अलग-अलग जगह जाकर मिठाइयों के सैंपल भरे। 40 किलोग्राम रंगदार मिठाइयां फिंकवाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि लोग मिठाइयां खरीदते समय रंगों का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा रंगदार मिठाइयां सेहत को खराब कर सकती हैं। इसके अलावा केमिकल युक्त मिठाइयों, नकली खोये पर भी जानकारी दी गई। लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो और दुकानदार मिलावट वाली मिठाइयां न बेच सकें, इसके लिए महकमा सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन