फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sudhir got lead at 56 booths, Jaggi at 19 and Chaudhary at 16.

Kangra News: 56 बूथों पर सुधीर, 19 पर जग्गी और 16 पर चौधरी को मिली बढ़त

Tue, 04 Jun 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 04 Jun 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sudhir got lead at 56 booths, Jaggi at 19 and Chaudhary at 16.
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के लिए हुए उपचुनाव में 91 बूथों पर मतदान हुआ था। इस दौरान 56 बूथों पर सुधीर शर्मा, 19 पर जग्गी और 16 बूथों पर राकेश चौधरी को बढ़त मिली है। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी को एक बूथ पर सबसे कम 40, सुधीर शर्मा को 57 वोट मिले हैं, जबकि एक बूथ पर आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी खाता भी नहीं खोल पाए हैं। वहीं, 91 मतदान केंद्रों में राकेश चौधरी 13 बूथों पर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में हुए उपचुनाव के लिए 1 जून को मतदान हुआ था। इस दौरान 91 विभिन्न बूथों पर मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया था। मंगलवार को घोषित हुए इस उपचुनाव के नतीजों में भाजपा प्रत्याशी रहे सुधीर शर्मा को सबसे अधिक 56 बूथों पर बढ़त मिली है। सुधीर शर्मा को सबसे अधिक बढ़त बूथ नंबर-74 योल-5 (कस्बा नरवाणा) में 551 मतों की बढ़त मिली है। इस बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी को 274, जबकि आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी को 53 मत मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी को सबसे ज्यादा बढ़त बूथ नंबर 17 श्यामनगर-2 में 507 वोटों की मिली है। इस बूथ पर सुधीर शर्मा को 314, जबकि राकेश चौधरी को नौ वोट मिले हैं। प्रत्याशियों को सबसे कम वोटों वाले बूथों में बूथ नंबर 29 थाथरी में देवेंद्र जग्गी को 40 मत मिले हैं। सुधीर शर्मा को थाथरी मतदान केंद्र पर 99, जबकि इस बूथ पर राकेश चौधरी अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। सुधीर शर्मा को सबसे कम वोट बूथ नंबर 71 योल-2 में 57 वोट मिले हैं। इस बूथ पर देवेंद्र जग्गी को 118, जबकि राकेश चौधरी को छह मत मिले हैं।
विज्ञापन


आजाद प्रत्याशी सतीश कुमार को आठ बूथों पर शून्य, सात बूथों पर मिले 10 से ज्यादा वोट
धर्मशाला विधानसभा के उपचुनाव में नोटा से भी कम मत हासिल करने वाले आजाद प्रत्याशी सतीश कुमार को 422 वोट मिले हैं, जो कि नोटा को मिले 482 मतों से भी कम हैं। सतीश कुमार ने 91 बूथों में आठ बूथों पर अपना खाता भी नहीं खोला है, जबकि 84 बूथों पर वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। उपचुनाव में सतीश कुमार सात बूथों पर ही 10 से ज्यादा वोट हासिल कर सके हैं, जबकि आजाद प्रत्याशी सतीश कुमार को टंग नरवाणा-1 बूथ नंबर 82 में 56 मत मिले हैं, जो कि आजाद प्रत्याशी का अपना बूथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed