{"_id":"646e79f369bc48d5eb3dccc171399f30","slug":"sucide-note-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता के मौत मामले में पुलिस को मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता के मौत मामले में पुलिस को मिला सुसाइड नोट
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ/ पपरोला (कांगड़ा)। पपरोला में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के मामले में मंगलवार को मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर हिरासत में ली गई सास को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल वाले कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में महिला ने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में तथ्य जुटाने में जुट गई है। महिला के पति और सास के बयानों को दर्ज करने के बाद पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर हर चीज की बारीकी से पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के पिता हंसराज ने उसकी बेटी को साजिश के तहत मारने का आरोप लगाया है। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलु से जांच पड़ताल कर रही है और घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन