फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students troubled by shortage of drinking water in primary school Baijnath

Kangra News: प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ में पेयजल किल्लत से विद्यार्थी परेशान

Sat, 20 Apr 2024 04:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Students troubled by shortage of drinking water in primary school Baijnath
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ के समीप राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने के कारण छोटे बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। यही नहीं, स्कूल के गेट के साथ स्थापित किए गए नलों में भी पानी की आपूर्ति न के बराबर है। इस गेट के समीप भंडारे का आयोजन किया जाता है और श्रद्धालु बर्तन साफ करने के लिए गेट के समीप लगाए गए नल का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए मिड डे मील का खाना बनता है और पानी की आपूर्ति न होने के कारण बच्चे स्कूल से बाहर निकल रहे हैं। विद्यालय के अध्यापक ने बताया कि इस संबंध में विभागीय प्रतिनिधि को अवगत करवाया गया है, लेकिन अब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है। विभाग के वरिष्ठ कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि स्कूल की आपूर्ति के लिए डाले गए पाइप के बंद होने पर आपूर्ति बाधित हुई है और जल्द ही नई पाइपलाइन डाल कर समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed