फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students took out an awareness rally on World Hepatitis Day

Kangra News: विश्व हेपेटाइटिस-डे पर छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

Tue, 29 Jul 2025 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 04:49 AM IST
विज्ञापन
Students took out an awareness rally on World Hepatitis Day
कांगड़ा। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर साेमवार काे ग्रेस स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षिकाओं ने भी इस रैली में भाग लिया। रैली स्कूल परिसर से होते हुए तहसील चौक, सिविल अस्पताल कांगड़ा और कॉलेज रोड तक निकाली गई।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से छात्राओं ने स्लोगन और नारों की मदद से वहां पर उपस्थित लोगों को हेपेटाइटिस के बारे में जागरूक किया। इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस हेपेटाइटिस, लेट्स ब्रेक इह डाउन थीम के साथ मनाया गया। हेपेटाइटिस लीवर में सूजन की स्थिति है, जो वायरस संक्रमण, शराब, विषैले पदार्थों या कुछ दवाइयों के कारण हो सकती है। यह लीवर फेलियर या लीवर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकती है, लेकिन समय रहते इसकी जांच और इलाज मिलने से इसे रोका जा सकता है। रैली का आयोजन स्कूल के प्रशासक इंजीनियर एसएस रियात और प्रधानाचार्य अकांक्षा जमवाल के मार्गदर्शन में किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed