फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   student angry

दस माह बाद भी रूसा के परिणाम में त्रुटियां

Sun, 15 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 15 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का समापन रविवार को हुआ। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा नागेश ने पदाधिकारियों को संबोधित किया और आगामी वर्ष में संगठन के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।

विज्ञापन

संगठन के प्रदेश सचिव आशीष शिक्टा ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और पिछले 60 साल से अधिक समय से सक्रिय है। प्रदेश के 128 शैक्षणिक संस्थानों में संगठन की इकाइयां कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि रूसा का परिणाम 10 माह के बाद भी त्रुटियों से भरा है।
विज्ञापन


इससे छात्र असमंजस की स्थिति में है। आगामी वर्ष सरकार की छात्र विरोधी नीतियों और अराजकता के माहौल को लेकर मानसून सत्र के दौरान संगठन के दस हजार छात्र शिमला में प्रदर्शन करेंगे। सेमेस्टर सिस्टम के कारण शीतकालीन सत्र के छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी-मार्च में हमीरपुर में छात्राओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 19 नवंबर को लक्ष्मीबाई जयंती पर देश के गर्ल्स होस्टल में कार्यक्रम आयोजित होंगे। अंबेडकर जयंती और युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। भुवनेश्वर में 26 से 28 नवंबर के बीच होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश के चार दर्जन से अधिक पदाधिकारी भाग लेंगे। इस मौके पर प्रांतीय सह संगठन कौल नेगी, संजय शर्मा, अंशुल, अमीषा ठाकुर, आयुष, अभिषेक, अंकुश, ऋषि, दीपिका प्रेमी और निशा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed