फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State's first modern sewerage treatment plant will start in April

अप्रैल में शुरू होगा प्रदेश का पहला आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Sun, 13 Feb 2022 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
State's first modern sewerage treatment plant will start in April
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के गमरू में प्रदेश का सबसे पहला आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अप्रैल माह में शुरू हो जाएगा। इसका 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, अब प्लांट के पास झील बनाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को आधुनिक और प्राकृतिक तकनीक से बनाया गया है। इससे नगर निगम धर्मशाला के चार वार्डों के सीवरेज के पानी को 90 फीसदी तक साफ किया जाएगा। वहीं, इस पानी को शहर में गार्डनिंग, मैदानों की सिंचाई के साथ-साथ अग्निशमन विभाग की गाड़ियों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा गर्मियों के दिनों में खड्डें सूखने पर इस पानी को वहां भी उतारा जा सकता है। साथ ही बेसहारा पशुओं के पीने के लिए भी यह पानी इस्तेमाल किया जा सकेगा। साढ़े तीन करोड़ का लागत से बन रहे इस आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के चार वार्डों की सीवेज की समस्या दूर होगी। इसमें वार्ड नंबर एक का कुछ हिस्सा, वार्ड नंबर दो, तीन और चार शामिल हैं। इस ट्रीटमेंट प्लांट की खासियत है कि इसमें बिजली का 50 फीसदी बचाव होता है और पानी भी 90 फीसदी तक साफ हो जाता है। वहीं, इससे बनने वाली खाद को बागवान अपनी फसलों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लांट के साथ ढाई करोड़ रुपये की लागत से एक झील भी तैयार की जा रही है, इसमें लाखों लीटर पानी एकत्रित किया जा सकेगा। वहीं रोजाना इस झील से 14 लाख लीटर पानी गार्डनिंग, मैदानों की सिंचाई के लिए छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

रिवाउंड एनवायरोटेक कंपनी कर रही निर्माण
इस प्लांट का निर्माण देश की रिवाउंड एनवायरोटेक कंपनी कर रही है। इस प्लांट से पहले भी देश भर में कंपनी ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए हैं, लेकिन गमरू में बनने वाला आधुनिक प्लांट उनकी ओर से पहली बार बनाया जा रहा है। इस प्लांट में आधुनिक मशीनों और प्राकृतिक तरीके से पानी को साफ कर दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील में होना मत्स्य पालन
विधायक विशाल नैगरिया ने कहा है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ बनने वाली झील में मत्स्य पालन भी किया जाएगा। इससे झील में एकत्रित होने वाले पानी को भी मछलियां साफ करने में मदद करेंगी। वहीं, झील में फब्बारे भी लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटक यहां की ओर आकर्षित हो सकेंगे।
प्लांट में तैयार होने वाली खाद बागवानों के लिए होगी किफायती
अधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मल से तैयार होने वाली खाद बागवानों के लिए काफी किफायती होगी। यह प्राकृतिक खाद गोबर खाद के मुकाबले अधिक प्रभावशाली है। इससे प्रदेश के बागवानों को काफी फायदा होगा। इस खाद को बागवान अपने फलदार पौधों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
पानी को साफ करने में मदद करेंगे पौधे
प्लांट में आधुनिक मशीनों के बाद पानी को और साफ करने के लिए प्लांट में लगाए गए पौधे भी काफी मदद करेंगे। जब पानी एक टैंक के बाद दूसरे में जाएगा तो वहां लगाए पौधों की जड़ें गंदगी को अपने साथ जकड़ लेंगी। इससे पानी और अधिक साफ हो जाएगा। इसके बाद इस पानी को एक टैंक के जरिये झील तक पहुंचाया जाएगा।
प्रशासन और किसानों की सहमति से कूहल में उतारा जाएगा पानी
अगर प्रशासन और किसानों की सहमति बनी तो गर्मियों में पानी की किल्लत होने पर इस पानी को झील से कूहलों में उतारा जाएगा, जिससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में आसानी होगी। प्लांट के लिए स्मार्ट सिटी खर्च रही पैसा
नगर निगम धर्मशाला में बने रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए स्मार्ट सिटी धर्मशाला का पैसा खर्च हो रही है। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से यहां प्लांट तैयार किया जा रहा है और ढाई करोड़ की लागत से झील का निर्माण किया जा रहा है।
-नगर निगम धर्मशाला में बन रहे देश के पहले आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा इससे निकलने वाले साफ पानी को सिंचाई से साथ अन्य सफाई कार्यों को लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस ट्रीटमेंट प्लांट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कदम स्वच्छता की ओर योजना को भी बढ़ावा मिलेगा। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। - विशाल नैहरिया, विधायक धर्मशाला
-नगर निगम धर्मशाला के गमरू में जल शक्ति विभाग की ओर से छह करोड़ की लागत से आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ एक झील का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही कार्य को पूरा कर इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इस प्लांट से एक दिन में 14 लाख लीटर साफ पानी निकलेगा।

- सरवण ठाकुर, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग, धर्मशाला
-नगर निगम धर्मशाला में बन रहे पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह प्लांट नगर निगम धर्मशाला के नंबर एक, तीन, चार और पांच वार्ड के सीवेज को ट्रीट करेगा। इसके अलावा भी नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र के कुछ अन्य हिस्सों में भी इस तरह से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं। - ओंकार नैहरिया, मेयर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed