फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Staff shortage in Tanda will be resolved, 462 posts will be filled

Kangra News: टांडा में स्टाफ की किल्लत होगी दूर, भरे जाएंगे 462 पद

Thu, 08 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Staff shortage in Tanda will be resolved, 462 posts will be filled
टांडा में स्टाफ की किल्लत होगी दूर, भरे जाएंगे 462 पद
विज्ञापन

वर्तमान में स्टाफ की कमी के कारण होती है मरीजों को दिक्कतें
उप-तहसील भड़ोली के लिए भी विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में जल्द स्टाफ की किल्लत दूर होगी। प्रदेश सरकार टांडा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों के 462 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। स्टाफ की कमी के कारण मेडिकल काॅलेज में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। अब नए पद सृजित होने से मौजूदा स्टाफ और अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी। विभिन्न श्रेणियों के 462 सृजित पदों में चिकित्सा अधिकारियों के 14 पद और मनोचिकित्सक तथा क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक के चार-चार पद, स्टाफ नर्स के 300, रेडियोग्राफर के दो, वार्ड बॉय के 47, ऑपरेशन थियेटर सहायक के चार, ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर के दो, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 10, चतुर्थ श्रेणी के 5, सफाई कर्मचारियों के 40, जबकि सुरक्षा गार्ड के 30 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में मंत्रिमंडल ने जिला कांगड़ा में नई बनाई गई उप-तहसील भड़ोली के लिए विभिन्न श्रेणियों के आठ पद सृजित कर भरने की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed