फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Special priority given to development of rural areas: Kamlesh

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता : कमलेश

Mon, 08 Sep 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Sep 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
Special priority given to development of rural areas: Kamlesh
देहरा में लोगों की समस्याएं सुनतीं विधायक कमलेश ठाकुर। -स्रोत : डीपीआरओ
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता देना अनिवार्य है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सड़कों, विद्युत, पेयजल, सिंचाई और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचे। विधायक रविवार को जल शक्ति विश्रामगृह देहरा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता के अनुरूप सभी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिए जाएंगे। इस दौरान विधायक ने लोगों की अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और शेष मांगों को संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए प्रेषित किया।
विज्ञापन

इसी अवसर पर गुलेर निवासी नंदकिशोर परिमल ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 25 हजार रुपये का चेक भेंट किया। साथ ही जल शक्ति विभाग में तैनात मल्टीपर्पज वर्करों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल चौधरी, पुष्पेंद्र ठाकुर, इंद्रजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed