फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Solving the problem is the government's priority: Kishori

समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता : किशोरी

Tue, 09 Sep 2025 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Solving the problem is the government's priority: Kishori
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में सरकारी भूमि पर अनधिकृत कब्जों से संबंधित जारी अधिसूचना के संदर्भ में खंड विकास कार्यालय सभागार बैजनाथ में बैठक हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों एवं भूमिहीन परिवारों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित भूमिहीन परिवारों ने विधायक बैजनाथ को अपनी भूमि से संबंधित कठिनाइयों एवं भविष्य की चिंताओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए भी भूमिहीन परिवारों को स्थायी आजीविका एवं आवास के लिए उचित समाधान की आवश्यकता है। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं का एक ज्ञापन विधायक को सौंपा। विधायक किशोरी लाल ने ज्ञापन को स्वीकार करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को शीघ्र ज्ञापन सहित मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। विधायक ने विश्वास दिलाया कि सरकार एवं प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और सभी को न्याय एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें। सरकार पर भरोसा रखें क्योंकि प्रदेश में विकास और जनकल्याण दोनों ही सरकार की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed