फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Snowfall in Mcleodganj, Bhagsunag

मौसम खबर ---------------

Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Mcleodganj, Bhagsunag
धर्मशाला/मुल्थान । जिले की पर्यटन नगरी मैक्लोडगज और भागसूनाग में शनिवार देर रात से बर्फबारी और जिले के निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई । बर्फबारी और बारिश के कारण समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

वहीं, दुर्गम पर्यटन क्षेत्र बरोट और मुल्थान में हुए ताजा हिमपात से बरोट क्षेत्र के तीन बस रूट और दुर्गम क्षेत्रों में बस सेवा बंद रही। रविवार को भी सुबह से ही धौलाधार की पहाड़ियों में हिमपात सहित निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

धर्मशाला की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में चार सेंटीमीटर, भागसूनाग में छह सेंटीमीटर वहीं नड्डी क्षेत्र में लगभग एक 28 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं मुल्थान और बरोट के गांव कोठी कोढ़, राजगुन्धा, मलाह, भुजलिंग, पोलिंग, मियोट और रोलिंग में रविवार सुबह से 5 सेंटीमीटर से 10 सेंटीमीटर तक का ताजा हिमपात दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed