{"_id":"5d30bb618ebc3e6ca92170d4","slug":"snake-bite-kangra-news-sml300880512","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाड़ मेले में झूला लगाने आए युवक की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाड़ मेले में झूला लगाने आए युवक की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के शिब्बोथान मंदिर भरमाड़ में मेला लगाने आए युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अखिल कुमार (32) पुत्र नरेंद्र कुमार सूद निवासी राजपुर पालमपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार युवक अपने माता-पिता के साथ शिब्बोथान मंदिर भरमाड़ में सावन-भादों मेलों के आयोजन पर झूला लगाने के लिए आया हुआ था। अखिल कुमार अपने माता-पिता के साथ सोया हुआ था तो उसे रात करीब दो बजे उसे चक्कर आना शुरू हुआ। युवक ने माता-पिता को जगाया तथा जागते ही माता-पिता ने सांप को बाहर जाते हुए देखा। युवक को शिब्बोथान मंदिर में लाया गया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल जवाली लाया गया। जवाली से युवक को नूरपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नूरपुर अस्पताल में युवक की मौत हो गई। प्रधान सुनीता देवी, उपप्रधान राम लुभाया ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए। उधर, एसएचओ जवाली नीरज राणा ने कहा कि इस संदर्भ में केस दर्ज कर युवक का शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।