फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   sheeps shed on fire

जदरांगल में शरारती तत्वों ने गद्दियों के डेरे जलाए

Tue, 19 Oct 2021 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
sheeps shed on fire
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा मंदिर के साथ लगती पद्दर (जदरांगल) पंचायत में शरारती तत्वों ने गद्दियों के डेरों में आग लगा दी। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पद्दर पंचायत के वार्ड नंबर छह में शरारती तत्वों ने गद्दी भपी राम के डेरे में आग लगा दी। सामान के साथ छह मेमने भी झुलस गए। भूप राम ने बताया कि वह भेड़-बकरियों को लेने के लिए जंगल में गया था, जब वापस आया तो डेरा जलकर राख हो चुका था। भूप राम ने बताया कि इसकी सूचना प्रधान इंदु रानी और उपप्रधान बॉबी गोस्वामी को दी। प्रधान और उपप्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना योल पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रधान और उपप्रधान ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि गरीब भेड़पालक को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed