फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shahpur youth dies in road accident

मर्चेंट नेवी में कार्यरत शाहपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 01 May 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shahpur youth dies in road accident
शाहपुर हादसे के मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। मर्चेंट नेवी में कार्यरत शाहपुर की वागड़ू पंचायत के ऋषभ की रैत में सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे हुआ। इससे ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टांडा ले जाया गया। वहां रात करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा घायल कश्मीर चंद अस्पताल में दाखिल है।
शुक्रवार रात ऋषभ मोंगरा (28) पुत्र सुरेश कुमार और कश्मीर चंद (30) पुत्र सुभाष दोनों निवासी वागडू पंचायत तहसील शाहपुर रात को शाहपुर से बाइक पर घर जा रहे थे। जब वे रैत में एसबीआई बैंक के पास पहुंचे तो कांगड़ा से आ रही तेज रफ्तार कार के साथ टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे हवलदार विजय और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। घायल ऋषभ ने रात करीब 3 बजे टांडा में दम तोड़ दिया। घायल कश्मीर चंद टांडा में दाखिल है।
विज्ञापन

एएसआई विनोद ने बताया कि कार चालक विचित्र सिंह (38) पुत्र निवासी वासा, बलाना, तहसील सिहुंता जिला चंबा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन का इकलौता भाई था ऋषभ
वागडू पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि ऋषभ आठ महीने पहले मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था। वह बहन का इकलौता भाई था। बहन की शादी हो गई है। भाई अभी तक अविवाहित था। रात को हादसे में उसकी मौत हो गई। ऋषभ को 2 मई को दोस्त की शादी अटेंड करके ड्यूटी पर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed