फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shaheed Vikram Batra College becomes NCC's best institution

शहीद विक्रम बतरा कालेज बना एनसीसी का उत्कृष्ट संस्थान

Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Vikram Batra College becomes NCC's best institution
शहीद विक्रम बतरा कालेज के केडेटस इनाम प्राप्त करते - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश ब्वॉयज बटालियन एनसीसी सोलन की ओर से 11 डोगरा रेजिमेंट केंद्र सोलन में सोमवार को एनसीसी अधिकारियों का वार्षिक सम्मेलन करवाया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश एनसीसी ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने की। इस सम्मेलन में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर को उत्कृष्ट एनसीसी संस्थान घोषित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. दीप कुमार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने बैनर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कैडेट दीपक को शूटर ऑफ द ईयर और रक्षित भडवाल को इसी श्रेणी में द्वितीय उत्कृष्ट शूटर के रूप में सम्मानित किया गया। डॉ. दीप कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय के तीन कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया और एक कैडेट ने थल सेना कैंप दिल्ली में भाग लिया।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के अलावा करोना काल के दौरान समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न अभियान पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, संविधान जागरूकता, फिट इंडिया, कोविड जागरूकता आदि अभियान भी चलाए। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कौंडल ने एनसीसी अधिकारियों और कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed