फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sellers launched a strike over the non-increase in meat prices.

Kangra News: मीट का दाम न बढ़ाने पर विक्रेताओं ने शुरू की हड़ताल

Sat, 11 Apr 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sellers launched a strike over the non-increase in meat prices.
धर्मशाला के कोतवाली बाजार मीट विक्रेताओं ने रेट फिक्स करने के विरोध में बंद रखी दुकान। संवाद
धर्मशाला। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई खाद्य पदार्थों की नई दर सूची को लेकर धर्मशाला के मीट विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ गई है। बकरे के मीट के दाम निर्धारित किए जाने के बावजूद रेट न बढ़ाने पर कारोबारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। पूर्व में बकरे का मीट 500 रुपये किलो था।
विज्ञापन

हाल ही में उपायुक्त कांगड़ा ने मीट के दाम निर्धारण की अधिसूचना जारी कर 550 रुपये प्रतिकिलो निर्धारित किया है। इससे पहले जिला में मीट विक्रेता अपने स्तर पर 600 रुपये किलो बेच रहे थे। नई लिस्ट में दाम कम होने का मीट एसोसिएशन ने विरोध किया है। इसके चलते जिला के कारोबारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। वीरवार को जिला के अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी। धर्मशाला जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा की मीट एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डीसी की ओर से निर्धारित रेट वर्तमान बाजार परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकान पर मीट खरीदने के लिए पहले बाजार से ही 600 और 610 रुपये के बीच में खरीदना पड़ता है। अन्य सदस्यों ने बताया कि पशुओं की खरीद, परिवहन और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन की ओर से तय किया गया रेट इन लागतों को पूरा नहीं करता। अन्य जिलों में भी 600 रुपये किलो ही मटन बिक रहा है। इसके चलते अन्य राज्य के व्यापारी आकर यहां से माल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि मटन के दामों में वृद्धि की जाए ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द दामों में संशोधन नहीं किया तो हड़ताल जारी रहेगी और इसे और तेज किया जाएगा। इससे जिले में मटन की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इस दौरान कुलदीप चंद, मदन लाल, अभिषेक, अंशुल आदि सदस्य मौजूद रहे।

धर्मशाला के कोतवाली बाजार मीट विक्रेताओं ने रेट फिक्स करने के विरोध में बंद रखी दुकान। संवाद

धर्मशाला के कोतवाली बाजार मीट विक्रेताओं ने रेट फिक्स करने के विरोध में बंद रखी दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed