फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Selfie point will be made in Kangra

कांगड़ा में चमकती सोलर एलईडी में फोटो खिंचवा सकेंगे पर्यटक

Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Selfie point will be made in Kangra
कांगडा के नप मैदान में यहाँ बनेगा सेल्फ़ी प्वाईंट - फोटो : Kangra
कांगड़ा। नगरवासियों और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कांगड़ा नगर परिषद सेल्फी प्वाइंट बनवाने जा रही है। नप मैदान में बने ओपन एयर जिम के साथ यह प्वाइंट बनने जा रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सेल्फी प्वाइंट की बैकग्राउंड सोलर निर्मित होगी, जो पूरी रात जगमगाती रहेगी। इसके किनारे एक पार्क तैयार किया जाएगा, जहां शहरवासी रात को मैदान में घूमने और बैठने का आनंद उठा सकेंगे। साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट के चारों किनारे एलईडी लगाई जाएगी। जाहिर है कि पर्यटकों और शहरवासियों की चहलकदमी से छोटे दुकानदारों का काम भी बढ़ेगा। नप ने इस परियोजना का खाका तैयार कर लिया है। करीब दो माह तक इस परियोजना को मुकम्मल करने की पूरी योजना है। जल्द ही इसके टेंडर होने जा रहे हैं। कई मायनों में यह प्रोजेक्ट शहर की खूबसूरती को बढ़ाएगा। इससे जहां शाम को शहरवासियों को बैठने के लिए एक अदद जगह मिल पाएगी, वहीं पर्यटक भी आकर्षित होंगे। सोलर निर्मित एलईडी दीवार पर मां बज्रेश्वरी के मंदिर का चित्र उकेरा जाएगा। साथ बनाए जाने वाले पार्क में बेंच और सोलर साइट्स लगाई जाएंगी। ओपन एयर जिम का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नप अध्यक्ष रेणू शर्मा ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट जहां कांगड़ा में पर्यटकों को आकर्षित करेगा। वहीं, शहरवासियों को शाम को बैठने के लिए एक बेहतर जगह मिलेगी। यह परियोजना कांगड़ा के विकास में चार चांद लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed