{"_id":"6283e2b437ef13265056fbf6","slug":"sdm-office-gift-to-rakkar-and-kotla-behad-kangra-news-sml409154593","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्कड़ व कोटला बेहड़ में एसडीएम और डाडासीबा में खुलेगा बीडीओ कार्यालय़़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्कड़ व कोटला बेहड़ में एसडीएम और डाडासीबा में खुलेगा बीडीओ कार्यालय़़
विज्ञापन
परागपुर के नक्की खड्ड में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाक
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परागपुर (कांगड़ा)। चुनावी साल में सीएम ने रक्कड़ और कोटला बेहड़ में एसडीएम तथा डाडासीबा में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय खोलने का एलान कर इलाका वासियों को सौगात दी। आने वाले समय में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को परागपुर के नक्की खड्ड में जनसभा को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 190 करोड़ रुपये की 39 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने उठाऊ पेयजल योजना अलोह पूननी की वितरण प्रणाली के सुधार कार्य, 16.03 करोड़ रुपये से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पंचायत समूह सलूही, कोलापुर, शांतला, दोदू एवं कहूना के लिए घरेलू नल कनेक्शन योजना, उठाऊ सिंचाई योजना चमुखा की वितरण प्रणाली के सुधार कार्य, तहसील जसवां से उठाऊ सिंचाई योजना बाड़ी सांडा के संवर्द्धन एवं विस्तार कार्य परियोजना का लोकार्पण किया।
उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं बाथु टिप्परी, बह दोदरा, अमरोह, कोई गुम्मी, बठरा, पघन भलवाल, स्वाणा टिप्परी, बठरा, डाडा वन, डाडा कलेहर, नंगल चौक, बाड़ी सांडा, करोआ, समनोली एवं अमलेहड़ खनूडी के लिए घरेलू नल कनेक्शन योजना को लोकार्पित किया। पंचायत समूह अलोह पुननी, टिक्कर, भरोली जदीद, कुड़ना, गरली एवं नाहन नगरोटा के लिए घरेलू नल कनेक्शन योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना कस्बा कोटला, संसारपुर टैरेस, डूहकी कस्बा, नंगल बस्सी पट्टी के लिए घरेलू नल कनेक्शन योजना का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने शांतला बड़वार वाया साई पुल, चौली से (नुूए दा खूह) से भरोली जदीद सड़क पुल सहित, कलोहा से शांतला सड़क, डेही पुखर से गलुआ वाया जोल सड़क, भरवाईं से कलोहा सड़क और कलोहा-शांतला सड़क पर सरड डोगरी खड्ड पर निर्मित पुल का लोकार्पण किया। बरनाली से पौंग डैम सड़क तथा बढाल से धीमान बस्ती वाया बुहाला सड़क के उन्नयन कार्य, कनोल से ढोंटा सड़क, स्वां खड्ड पर सीआरपीएफ के अंतर्गत 62.90 करोड़ रुपये से निर्मित पुल और 33 केवी एचटी लाइन, लोहला मलाकन में 33 केवी भरोली जदीद लाइन का लोकार्पण किया।
सीएम ने 20.57 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना संसारपुर टैरेस एवं कस्बा कोटला के संवर्धन कार्य, जल जीवन मिशन के अंतर्गत समूह गरली, बणी, मानियाला, चनौता और बलियाणा के लिए घरेलू नल कनेक्शन योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलापूर्ति योजना डूहकी-कस्बा दिदियां, पपलोथर के अंतर्गत पंचायत रैल, बनेर, स्यूल, गोरालधार, लंडियाड़ा और कस्बा जागीर के लिए जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
उन्होंने तहसील जसवां में उठाऊ पेयजल योजना काहनपुर, उठाऊ सिंचाई योजना जटोली कुरियाल खेड़ा, उठाऊ सिंचाई योजना कूहना के मरम्मत कार्य, जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव परागपुर और आसपास क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजना के स्रोत के सुधार संबंधित परियोजना का शिलान्यास किया। उठाऊ पेयजल योजना डाडासीबा (डाडा वान डाडा कलेहर) के स्रोत के सुधार एवं विस्तार, औद्योगिक क्षेत्र चनौर के लिए पेयजल योजना और ग्राम डोडरा, जलेड़ा एवं मस्तयाल के लिए पेयजल योजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने सदवां से कालेश्वर सड़क मार्ग के सुधारीकरण व चौड़ा करने, बणी से परागपुर वाया डांगड़ा सिद्ध सड़क पर दो पुलों, राजकीय उच्च विद्यालय त्यामल से देवीधार एंबुलेंस सड़क, रिड़ी कुट से तलपियां दी सराय सड़क के सुधारीकरण कार्य, कोटला अमरोह रोड से पटियाल बस्ती तक संपर्क मार्ग, नागोह से स्वाहं खड्ड सड़क पर निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने कोटला बेहड़-घाटी बिलवां सड़क से गांव खनोड़े चौकी दी बड़ संपर्क मार्ग, पक्का भरो से लोअर चलाली सड़क, रक्कड़ में उप-कोषागार कार्यालय भवन, कोटला बेहड़ में मंडल कार्यालय भवन और 11.10 करोड़ की लागत से कस्बा कोटला में निर्मित होने वाले 33/11 केवी सब स्टेशन के कार्य की आधारशिला भी रखी।
1. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परागपुर को मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।
2. नागरिक अस्पताल गरली में चिकित्सकों के अतिरिक्त पदों के सृजन
3. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथरा में विज्ञान कक्षाएं
4. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुहना में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की।
सीएम राहत कोष में दिए 46 लाख रुपये
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने उद्योग विभाग की ओर से 25 लाख रुपये का चेक और जीआईसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का एक अन्य चेक प्रदान किया गया। उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं।